Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शिवसेना के खिलाफ बयानबाजी कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी ने किया निष्काषित

SANJAY NIRUPAM | CONGRESS | UBT | LOKSABHA ELECTION | SHRESHTH BHARAT

महाराष्ट्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता संजय निरुपम को पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की वजह से पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पार्टी से निकालने की वजह उन्होंने महा विकास अघाडी की सहयोगी पार्टी शिवसेना को लेकर विवादित बयान दिया था। पार्टी से निकालने के बाद संजय निरुपम ने कहा कि वह गुरुवार को अपने फैसले का एलान करेंगे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ विरोधी बयानों की वजह से संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया है।

दरअसल, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कुछ समय पहले स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। सबसे पहले कांग्रेस ने संजय निरुपम को स्टार प्रचारक की लिस्ट में से हटा दिया था। इसके बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इसलिए उसे खुद को बचाने के लिए स्टेशनरी और उर्जा का प्रयोग करना चाहिए।

सीट बटवारें पर की थी विवादित टिप्पणी

मीडियी रिपोर्ट के मुताबिक, संजय निरूपम ने लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाडी गठबंधन में सीट बटवारें के दौरान मुंबई की सीटें उध्दव ठाकरे को देने पर संजय निरूपम ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी। महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी के प्रचार अभियान के लिए एक बैठक बुलाई थी। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की कांग्रेस ने संजय निरूपम को पीर्टी से निष्काषित कर दिया।

वहीं, इस दौरान निरूपम का कहना है कि कांग्रेस ने यूबीटी को मुंबई की सीट दी है, जो कि विनाशकारी जैसा साबित होगा। बता दें कि, पूर्व सैनिक संजय निरूपम ने 2005 में शिवसेना छोड़ दिया था। कहा जाता है कि संजय सिंह ने भारतीय फेरीवालों का मुद्दा उठाया था। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। संजय सिंह ने 2009 में मुंबई की उत्तर सीट से चुनाव लड़ा और भारी वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन 2014 में संजय निरूपम को उसी क्षेत्र से भाजपा के गोपाल शेट्टी ने चुनाव हार दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा