श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या हार जाएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक? सर्वे में चौंकाने वाला दावा

RISHI SUNAK | BRITAIN | Labour Party | conservative party | SHRESHTH BHARAT

ब्रिटेन में हाल ही में हुए एक सर्वे में दावा किया गया है कि आने वाले चुनाव में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की हार हो रही है। ब्रिटेन में यह सर्वे 18 हजार लोगों पर किया गया था। इस सर्वे के मुताबिक, ब्रिटेन के आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजरवेटिव पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। ‌ वहीं विपक्षी पार्टी (लेबर पार्टी) 403 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज होगी। आपको बता दें ब्रिटेन में बहुमत के लिए महज 326 सीटों की जरूरत होती है।

ब्रिटेन में हाल ही हुए सर्वे में कहा गया है की कंजरवेटिव पार्टी को 155 सीटों पर ही जीत मिलेगी। यूगाव की ओर से जारी किए गए सर्वे में दावा किया गया है कि रिसेप्शन की पार्टी को हाउस ऑफ कॉमन में 210 सीटों का नुकसान हो रहा है।

इस सर्वे के अनुसार इस बार ऋषि सुनक की हार तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन मेजर की हार से भी बुरी होगी। आपको बता दें, साल 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन मेजर महज 165 सांसदों तक ही सीमित रह गए थे। साल 1997 में टोनी प्लेयर की नेतृत्व में ‘लेबर पार्टी’ को भारी बहुमत मिला था।

इस सर्वे के मुताबिक 41 फीसदी वोट ‘लेबर पार्टी’ को मिलने की उम्मीद है तो वही 24 फीसदी वोट ‘कंजरवेटिव पार्टी’ को जाएंगे। लिबरल डेमोक्रेट्स को 12 फीसदी के साथ फीसदी वोट और बाकी अन्य दलों को मिलेंगे। भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सनक का कार्यकाल हर हाल में 5 साल में पूरा होना चाहिए। इसलिए किसी भी हालत में जनवरी 2025 से पहले आम चुनाव हो जाने हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज