श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CAA लागू करने से कोई नहीं रोक सकता: अमित शाह

51

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार को नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने से कोई नहीं रोक सकता।कोलकाता में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर “तुष्टीकरण की राजनीति” में शामिल होने का आरोप लगाया और लोगों से अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता में लाने के लिए वोट देने का आग्रह किया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि सीएए देश का कानून है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इसे किसी भी कीमत पर लागू करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा नागरिकता संशोधन कानून देश का कानून है इसे कोई नहीं रोक सकता और हम इसे लागू करेंगे।

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदायों से संबंधित प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना ह, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश किया था। संशोधन अधिनियम 2019 को 12 दिसंबर को अधिसूचित किया गया था और 10 जनवरी 2020 को लागू हुआ।

राज्य में राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। शाह ने आरोप लगाया ममता दीदी सोनार बांग्ला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर सत्ता में आईं लेकिन बंगाल में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार हो रहा है। कम्युनिस्टों ने 27 वर्षों तक बंगाल पर शासन किया। साल बीत गए और तीसरे कार्यकाल में ममता बनर्जी की सरकार बनी। दोनों ने मिलकर बंगाल को बर्बाद कर दिया। ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठ नहीं रोक पाई हैं। राज्य में घुसपैठियों को खुलेआम वोटर कार्ड और आधार कार्ड बांटे जा रहे हैं और ममता बनर्जी हैं चुप बैठे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि राज्य की जनता 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ का बदला लेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा बंगाल घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार की चपेट में है। पूरे देश में बंगाल में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा है। पश्चिम बंगाल में 212 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। लोग 2026 के विधानसभा चुनावों में इन हत्याओं का बदला अपने वोटों से भाजपा के रूप में लेंगे 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि ‘तृणमूल सिंडिकेट’ पीएम मोदी द्वारा भेजी गई बड़ी रकम को बंगाल के गरीबों तक नहीं पहुंचने देता है। उन्होंने कहा मोदी जी ने पूरे देश से आतंकवाद ख़त्म कर दिया है। धारा 370 को कश्मीर से हटाने के लिए बंगाल के सपूत श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी उसे मोदी जी ने ख़त्म कर दिया। वामपंथी उग्रवाद ख़त्म कर दिया। चंद्रयान 3 के ज़रिए भारत के तिरंगे को चांद पर भेजा गया। एक नई संसद बनाया गया और मोदी जी देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 5वें स्थान पर ले गए। लेकिन दीदी (ममता बनर्जी) की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल पीछे रह गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज