Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

के. कविता की याचिका खारिज, बेटे की परीक्षा को बनाया था जमानत का आधार

Rouse Avenue District Court | K. KAVITA | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में सोमवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता को पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें, उत्पाद नीति मामले में के. कविता ईडी की रिमांड के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने नाबालिग बेटे की स्कूल की परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी।

के. कविता की ओर से वकील नितेश राणा और दीपक नागर पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि एक महिला होने के नाते धन शोधन निवारण अधिनियम पीएमएलए की धारा 45 के तहत दोहरी स्थिति की कठोरता के. कविता पर लागू नहीं होती है। वरिष्ठ वकील सिंघवी ने कहा कि इस मामले में जिस महिला पर आरोप है, उसका एक नाबालिग बच्चा है, जिसकी परीक्षा इसी महीने है।

सिंघवी ने अपनी ओर से तर्क दिया कि उनका बच्चा 16 साल का है। यह इस स्थिति में नैतिक भावनात्मक समर्थन का सवाल है। परीक्षा की चिंता है। पीएम रेडियो पर परीक्षा की चिंता से निपटने के बारे में व्याख्यान देते हैं।

ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने किया विरोध

बीआरएस नेता की जमानत याचिका का ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने विरोध करते हुए कहा कि के. कविता ने अपने फोन में सबूत मिटा दिए और गवाहों को अपने बयान वापस लेने के लिए मजबूर किया था। वहीं, कुछ बयान ऐसे भी हैं, जिन्हें वापस ले लिया गया है। उनके सीए ने भी बयान वापस ले लिया है।
ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने कहा, मैं केवल बयान पर भरोसा नहीं कर रहा हूं। मेरे पास व्हाट्सएप चैट और अन्य सबूत हैं। कोर्ट ने सामग्री दिखाने को कहा तो जांच अधिकारी ने कोर्ट को कुछ दस्तावेज दिखाए। जिस दिन उन्हें समन जारी किया गया था, उन्होंने अपने फोन से सबूत हटाकर डेटा और सामग्री हटा दी।

ईडी के वकील ने कहा कि 11 मार्च को जब कविता से पूछताछ की गई तो वह सवाल से बचती रहीं। उन्हें 6 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...