श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाला

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।पवन सिंह को बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी...
pawan singh | bjp | bihar news | samrat chaudhary | shreshth bharat

भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। पवन सिंह पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह को बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है।

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अगले ही दिन पवन ने स्वेच्छा से बीजेपी का टिकट लौटा दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया।

हाल ही दिनों में भोजपुरी स्टार पवन सिंह लगातार काराकाट में प्रचार में जुटे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पवन सिंह का नॉमिनेशन रद्द ना हो इसलिए उन्होंने खुद के साथ अपनी मां प्रतिमा देवी का भी नॉमिनेशन काराकाट सीट से कराया था। हालांकि दोनों नॉमिनेशन सही पाए जाने के बाद पवन सिंह की मां ने नॉमिनेशन वापस ले लिया है।

काराकाट लोकसभा सीट पर पवन सिंह के सामने एनडीए प्रत्याशी के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन की तरफ से सीपीआई (माले) के प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा हैं। इसके अलावा AIMIM और बीएसपी के प्रत्याशी भी जोर आजमाइश कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी