श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

25 फरवरी को राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होंगे शामिल

lok sabha election 2024 | bharat jodo nyay yatra | smajwadi party | congress | rahul gandhi | akhilesh yadav| shreshth bharat |

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। वह 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा में जुड़ेगे। आज की आधिकारिक घोषणा हुई है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का एलान कर दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेगे। हालांकि उन्होंने पहले ही रायबरेली में राहुल की यात्रा से जुड़ने का ऐलान कर दिया था।

वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति खत्म हो चुकी है और दोनों दल अब उत्तर प्रदेश में एक साथ चुनाव लड़ने पर राजी हो गए हैं। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। दोनों दलों में तय हुआ है कि कांग्रेस अमेठी रायबरेली वाराणसी सहारनपुर समेत 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। और बाकी 63 सीटों पर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी तय करेगी। विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल अन्य किसी दल को सीट देने की जरूरत होगी तो उसे समाजवादी पार्टी अपने कोटे से देगी। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार उतारेगी और अन्य लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को सपा मदद करेगी। दोनों दलों के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने यह घोषणा की है। दावा किया गया है कि देश और संविधान बचाने के लिए दोनों ही दल एक मंच पर आ गए हैं और मिलकर बीजेपी के रथ को रोकेंगे। कांग्रेस की तरफ से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा गया की बातचीत के बाद सहमति हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज