Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा हादसा, हिमस्खलन की चपेट में आए विदेशी नागरिक की मौत

KASHMIR | GULMARG | Avalanche | SHRESHTH BHARAT |

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण बड़ा हादसा हो गया है। गुलमर्ग के बैक कंट्री इलाके में कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय गुलमर्ग में एवलांच आया, उस समय कई लोग वहां स्कीइंग कर रहे थे। अचानक आए एवलांच के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। हिमस्खलन में 3 विदेशी प्रर्यटक फंस गए, जिसमें एक की मौत हो गई, तो दूसरे एक को जख्मी बताया जा रहा है। जिसे इलॉज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक विदेशी पर्यटक के लापता होने की खबर है। उसकी तलाश के लिए रेस्कयू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में अनंतनाग और कुलगाम जिलों में 2000 मीटर से ऊपर कम खतरे के स्तर वाला हिमस्खलन होने की संभावना है।  एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग