श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Narad Rai: 7 साल सपा में झेला अपमान, अब BJP को मजबूत करेंगे पूर्व मंत्री

बलिया के बड़े भूमिहार नेता नारद राय ने सपा को बड़ा झटका दे दिया है। साथ ही भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत झोकने का एलान किया है। नारद ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले सात सालों से मुझे बेइज्जत किया जा रहा था...
NARAD RAI | BJP | SP | AKHILESH YADAV | AMIT SHAH | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी उठा-पटक देखने को मिल रही है। प्रदेश में होने वाले सांतवें चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने सपा को बड़ा झटका दे दिया है। साथ ही भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत झोकने का एलान किया है। नारद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट कर यह ऐलान किया। नारद ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले कुछ सालों से लगातार उनका अपमान किया जा रहा है।

नारद राय ने अखिलेश यादव पर लगाए कई आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया के बड़े भूमिहार नेता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे नारद राय ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि 40 साल से सपा के साथ जुड़े थे और बहुत दुखी मन से पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले सात सालों से मुझे बेइज्जत किया जा रहा था। नारद ने कहा कि साल 2022 में अखिलेश यादव ने मेरा टिकट काट दिया और साथ ही साथ मेरी हार का इंतजाम कर दिया। सपा से नाराज नारद राय ने कहा है कि दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के संकल्प, सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जितना हो सकेगा, उतनी ताकत झोंक देंगे।

Read More: धर्म के आधार पर आरक्षण देश की अखंडता के लिए चुनौती : सीएम योगी

बता दें, नारद राय देर रात वाराणसी में नदेसर पैलेस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे। नारद राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले मा• प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी और भारत के यशस्वी गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य मा• @AmitShah जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे ग़रीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मज़बूत करूँगा।”

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। पूर्वांचल की बलिया लोकसभा सीट के लिए सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य