Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या मोदी-शाह ने भारतीय कोच पद के लिए किया आवेदन ? जानें सच्चाई

गूगल फॉर्म की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद एक दिलचस्प जानकरी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के कोच के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के नाम के साथ कई फर्जी गूगल फॉर्म...
INDIAN TEAM COACH | NARENDRA MODI | SACHIN | DHONI | AMIT SHAH | SHRESHTH BHARAT

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ दिन पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई थी। भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि द्रविड़ अब आगे कोच की भूमिका में नहीं रहना चाहते हैं। कल ही आवेदन की अंतिम तिथि भी खत्म हो गई है, लेकिन कोच को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है कि भारतीय टीम का अगला कोच कौन होगा?

गूगल फॉर्म बना BCCI के लिए परेशानी का सबब

BCCI ने पिछली बार की तरह इस बार कोच पद के आवेदन के लिए गूगल फॉर्म भरवाएं हैं। गूगल फॉर्म की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद एक दिलचस्प जानकरी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के कोच के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के नाम के साथ कई फर्जी गूगल फॉर्म भरे गए हैं।

गूगल फॉर्म के जरिये आए 3000 से अधिक आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए गूगल फॉर्म के जरिये 3000 से अधिक आवेदन हुए है। इस दौरान कई फर्जी आवेदन भी सामने आए हैं। कुछ लोगों ने मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसी बड़ी हस्तियों के नाम देकर फर्जी आवेदन किए हैं।

गूगल फॉर्म के जरिये BCCI ने मंगाए थे आवेदन

आपको बता दें, इस तरह के मामले सामने आने के बाद BCCI के लिए काम बढ़ गया है, क्योंकि उन्हें अब उन आवेदन की पहचान करनी होगी, जो सही हैं। BCCI के अधिकारी ने बताया कि पिछली बार भी BCCI को इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बार भी वहीं समान चीजें ही हुई। गूगल फॉर्म के जरिये बीसीसीआई ने इसलिए आवेदन मंगाए, जिससे उम्मीदवारों का निर्णय करने में आसानी रहे, लेकिन इससे BCCI के लिए और काम बढ़ गया है।

गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे

आपको बता दें, हाल ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता है। टीम के मेंटर गौतम गंभीर थे। उनकी अंगुवाई में KKR चैंपियन बनी है। इसके बाद से ही भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए उनका नाम सामने आने लगा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में चुने जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड