Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AMU के वाइस चांसलर बने यूपी के विधान परिषद सदस्य

Tariq-Mansoor

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बना दिया गया है. आपको बता दे कि तारिक मंसूर का कार्यकाल कुछ दिनों बाद ही खत्म होने वाला था. तारिक मंसूर ने 17 मई 2017 को पांच साल की अवधि के लिए कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था, बाद में इनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया था.

अब बीजेपी की तरफ से विधान परिषद में तीन मुस्लिम चेहरे हो गए हैं. राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा के बाद तारिक मंसूर बीजेपी के लिए तीसरे मुस्लिम विधान परिषद सदस्य होंगे. भाजपा भी अब मुस्लिम समुदाय के लोगों को विधानमंडल में जगह देकर जनता को ये मेसेज देना चाह रही है कि भाजपा को मुस्लिमों से कोई परहेज नहीं है. हां विधायक बनवाने के लिए टिकट देना शायद भाजपा के लिए थोड़ा मुश्किल या उसकी चुनावी रणनीति से अलग नजर आता है लेकिन भाजपा ने तीन मुस्लिम चेहरे विधान परिषद में भेजकर मुस्लिम समुदाय में पैठ बनाने की कोशिश की है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर