श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Lok Sabha Election 2024 | Giriraj Singh | shreshth bharat |

Giriraj Singh: देश में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को ‘मिनी पाकिस्तान’ बनाना चाहती हैं। गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया है।

बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाना चाहती हैं। वह रोहिंग्याओं और घुसपैठियों के लिए रेड कारपेट हैं। पिछले साल के चुनाव में इनके मंत्री पत्रकारों से कहते थे कि आपको मिनी पाकिस्तान दिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी बंगाल को भारत का पाकिस्तान बनाना चाहती हैं।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आएगी तो देश में NRC और CAA लागू होगा। इतना ही नहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू होगा और इनकी किम जोंग उन वाली तानाशाही खत्म हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और लालू यादव खुद को पिछड़ों का हितैषी बताते हैं, कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर उन्होंने पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया है, भविष्य में वे देश में एक अलग इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।

गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर कटाक्ष करते हुए कहा “जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया था। जब हम 400 प्लस हो जाएंगे तो हम काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे विकास और अपनी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं। जिस तरह से वे भारत को तोड़ने, लोगों और मुसलमानों की संपत्ति छीनने की बात कर रहे हैं, मुझे लगता है कि इन मां और बेटे को देश से कोई प्यार नहीं है। उन्हें 40 से भी कम सीटें मिलेंगी, और वह देश छोड़ देंगे। इनका राजनीतिक एजेंडा मुसलमानों का वोट हासिल करना है।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Deportation
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, अमेरिका से अवैध अप्रवासियों भेजा गया भारत
S Jaishankar US Deportation
विपक्ष के सभी सवालों का एस जयशंकर ने राज्यसभा में दिया जवाब, जानें कैसे समझाया
US Illegal Immigrants
क्या है डंकी रूट? जिससे हर कदम पर रहता है जान का खतरा
Garam Masala Benefits
गरम मसाला के फायदे और नुकसान, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने ग्रिशनेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, छावा के प्रचार में जुटे
rohit sharma and Jos Buttler
IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर