Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या है डंकी रूट? जिससे हर कदम पर रहता है जान का खतरा

US Illegal Immigrants: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही कई बड़े फैसले लिए थे। उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी वजह से भारतीय लोग ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हड़कंप मच गया।
US Illegal Immigrants

US Illegal Immigrants: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही कई बड़े फैसले लिए थे। उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसकी वजह से भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हड़कंप मच गया। अमेरिका में वैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ ट्रंप सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इनमें कई भारतीय भी शामिल है, जिन्हें भारत भेजा गया है। ऐसे तमाम लोग अमेरिका डंकी रूट से पहुंचते हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ये रूट क्या होता है और कैसे लोग अमेरिका तक बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट या वीजा के पहुंच जाते हैं।

डंकी रूट क्या है?

बता दें कि डंकी रूट एक ऐसा रूट होता है जो कई देशों से होकर गुजरता है। इसे लोग विदेश जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। डंकी का मतलब होता है कि लोग एक जगह से दूसरी जगह उछलकर या कूदकर पहुंचते हैं। इसे ही डंकी रूट कहा जाता है। इस रूट के जरिए लोग कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं।

हर कदम पर रहता है जान का खतरा

दरअसल, हम जिस डंकी रूट की बात कर रहे हैं वह बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होता है। इसमें हर कदम पर खतरा होता है। यह खतरा इसलिए होता है क्योंकि इसमें अवैध रूप से कई देशों की सीमा को लांघ कर प्रवेश करना होता है। ऐसे में कई बार सीमा पर तैनात जवान अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले लोगों को गोली मार देते हैं।

विदेश भेजने के नाम पर एठते हैं मोटी रकम

बता दें कि भारत में लोगों को विदेश भेजने वाला एक बड़ा रैकेट चल रहा है, जिसमें कई बड़े एजेंट और ट्रैवल एजेंसियां काम करती है और लोगों को विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम एठते हैं। अलग-अलग देशों मे बैठे एजेंट्स इस काम को आसानी से करवाते हैं।

पुलिस से बच-बचकर काटते हैं जिंदगी

जो लोग अपनी जान दांव पर लगाकर डंकी रूट से अमेरिका या फिर किसी और देश में दाखिल हो जाते हैं, वो यहां किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां पुलिस का आना जाना कम होता है। साथ ही ऐसी नौकरी करते हैं, जिसमें उनसे डॉक्यूमेंट नहीं मांगे जाते। ये लोग ऐसी जगहों पर जाने से भी बचते हैं, जहां पुलिस या फिर अधिकारियों की नजरें उन पर पड़ें। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए तमाम देशों की पुलिस रेड करती है, जिसमें कई लोग पकड़े जाते हैं। पकड़े जाने के बाद उन्हें डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की चर्चा पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड