Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolihan Mine Lift Collapse: खदान में फंसे 11 लोगों को बाहर निकाला गया

Kolyan Mine | Lift Rescue | rajsthan news | shreshth bharat

Kolihan Mine Lift Rescue: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के कोलियान खदान में लिफ्ट का रस्सा टूट गया था, जिसकी वजह से 14 लोग लिफ्ट में फंस गए थे। इनमें से अभी तक 11 लोगों को बाहर निकाला गया है बाकी फंसे हुए अन्य 3 लोगों को निकालने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके साथ ही मौके पर एम्बुलेंस भी मौजूद की गई हैं।

खदान में फंसे सभी लोग सुरक्षित

जिला चिकित्सक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खदान की लिफ्ट में फंसे सभी लोग सुरक्षित है। 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी बचे लोगों को भी जल्द निकाल लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने क्या कहा?

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फंसे हुए लोगों की सकुशलता की कामना करती हूं। खदान में फंसे लोगों के सुरक्षित बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की कामना करती हूं। झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

14 में से 11 लोगों को निकाला गया खदान से बाहर

अभी तक फंसे हुए 14 में से 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। सभी फंसे हुए लोगों को एक-एक कर के बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही बाहर निकाले गए लोगों का मौके पर ही मौजूद डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा फंसे हुए लोगों तक खाना और दवाइयां भी पहुंचाई गई थीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बचाव दल के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया

धैर्य, साहस, संघर्ष और विश्वास को नमन…झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे में राहत टीम द्वारा खदान से कुल 9 लोगों को सकुशल बाहर निकालने पर रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं बचाव दल के सभी सदस्यों को साधुवाद।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड