श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

BJP के टिकट पर वरुण गांधी पीलीभीत से ही लड़ेंगे चुनाव? जानिए बड़ा अपडेट

Varun Gandhi contest under BJP banner in Pilibhit

Varun Gandhi Pilibhit Seat: यूपी में वरुण गांधी की सीट को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। कंफ्यूजन से ज्यादा दिलचस्पी इस बात की है कि वरुण किस पार्टी से चुनाव लड़ेगे। क्या वे भाजपा के साथ जाएंगे? उससे भी बड़ा सवाल ये कि क्या भाजपा उनको टिकट देगी? अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो क्या वरुण सपा के साथ जाएंगे? या फिर वे निर्दलीय लड़ेंगे?

वरुण गांधी के प्रवक्ता ने दिया अपडेट

इन सब सवालों के बैकग्राउंड में ये पता चला कि वरुण के प्रतिनिधियों ने बुधवार को नॉमिनेशन पेपर के चार सेट खरीदे हैं। यानी वरुण चुनाव तो लड़ने जा रहे हैं। अब वरुण गांधी के प्रवक्ता एमआर मलिक ने एक और बड़ा अपडेट दिया है।

मलिक के मुताबिक वरुण पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वरुण भाजपा के बैनर तले ही चुनाव लड़ेंगे। ये एक बड़ी अपडेट है।

भाजपा के साथ ही जाएंगे वरुण!

वरुण ने पिछले कुछ साल से भाजपा को असहज करने वाले बयान दिए थे। जिसके चलते माना जा रहा है कि यूपी में तो उनकी राजनीति दाल अब भाजपा के साथ नहीं गलने वाली। असल में वरुण ने खास तौर पर योगी सरकार पर ज्यादा निशाना साधा है। इसलिए प्रादेशिक भाजपा नेता इस बात से खुश नहीं हैं कि वरुण को टिकट दिया जाए।

सपा, बसपा घोषित कर चुकी है उम्मीदवार

खैर,भाजपा ने अभी तक पीलीभीत से अपना उम्मीदवार ना घोषित करके सभी तरह की संभावनाओं को खुला रखा है। सपा ने भी अब भगवत सरन गंगवार को पीलीभीत से टिकट दे दिया है। बता दें, वरुण 2019 में तीसरी बार इस सीट से सांसद बने थे। उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य