श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 4th Phase: 21% क्रिमिनल प्रत्याशी, 17.70 करोड़ मतदाता

loksabha election 2024 | 3rd phase voting | karnataka | shreshth bharat

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे फेज के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चरण में 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, चौथे फेज में 17.70 करोड़ वोटर हैं जिनमें से 8.73 करोड़ महिलाएं वोट डालेंगी। चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 1.92 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 19 लाख से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया गया है।

चौथे फेज में देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, चौथे फेज में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, चौथे फेज के 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

543 लोकसभा सीटों में तीसरे फेज तक 284 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। आज मिलाकर 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 फेज में 163 सीटों पर वोटिंग बचेगी। 4 जून को रिजल्ट है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज