Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Bomb Threat: स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Threat | Delhi NCR News | Bomb Threat

Delhi Bomb Threat: कुछ दिन पहले दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे, जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। आज फिर दिल्ली में अब दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने इस बार भी पुराने पैटर्न को दोहराते हुए ईमेल भेजा है। ये धमकी भरा मेल संजय गांधी अस्पताल और बुरारी अस्पताल के पास आया है।

अस्पतालों द्वारा शिकायत मिलने के बाद मौके पर पुलिस के अलावा दमकल विभाग और तमाम सिविक एजेंसियां, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। अस्पताल की तलाशी ली जा रही है, हालांकि अभी तक अस्पताल के परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

आपको बता दें कि 1 मई को दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल आया था। जिसके बाद पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर स्कूलो को खाली कराकर तलाशी ली थी, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा था। पुलिस जांच के बाद यह पता लगा था कि आए हुए मेल का रूसी कनेक्शन था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल