श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Loksabha Election 2024: कहीं पथराव, कहीं गोलीबारी तो कहीं ब्लास्ट, ऐसा रहा पहले चरण का मतदान

west bengal | manipur | evm | shreshth bharat

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के चुनाव का मतदान जारी है। मतदान के कई बूथो पर हिंसा होने की खबर सामने आई है। शुरूआत में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद हिंसा की खबर सामने आने लगी। सबसे पहले पश्चिम बंगाल से हिंसा की घटना सामने आई। वहां पर टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर पथराव के साथ ईवीएम में तोड़फोड़ की। इस पथराव में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष घायल हो गए।

इसी दौरान, मणिपुर में गोलीबारी की खबर सामने आई। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और आउटर) पर मतदान जारी है। यहां की 13 विधानसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है।

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर बीजापुर के चिहका में IED ब्लास्ट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। CRPF जवान मनु एचसी चिहका मतदान केंद्र पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बूथ से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक ग्रेनेड फटा था। बता दें कि बाकी 19 राज्यों में चुनाव की स्थिति ठीक नजर आ रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य