Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मणिपुर में CM की अग्रिम सुरक्षा टीम पर हुआ हमला, दो जवान हुए घायल

Manipur News

Manipur News: मणिपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि काफिले में मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे। मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह की अग्रिम सुरक्षा टीम पर घात लगाकर किए गए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अत्यधिक निंदनीय है। यह सीधे मुख्यमंत्री पर, यानी राज्य के लोगों पर हमला है। इसलिए, राज्य सरकार को कुछ करना होगा। इसलिए, मैं अपने सभी सहयोगियों से बात करूंगा और हम निर्णय लेंगे…”

घटना सोमवार की सुबह की है। मुख्यमंत्री मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को संकटग्रस्त जिरीबाम जिले का दौरा करने वाले थे। इसी सिलसिले में सीएम की अग्रिम सुरक्षा टीम हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जा रही थी। इसी दौरान सिनम के पास मणिपुर कमांडो ने घात लगाकर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह कल जेरीबाम का दौरा करने वाले थे। तैयारी के तौर पर, उन्होंने स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए आज सैनिकों को भेजा था। लेकिन घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने हमला कर दिया, हमले में मणिपुर के कम से कम दो कर्मी घायल हो गए। सीएम एन. बीरेन सिंह ने ने आतंकवादी हमले की निंदा की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग