Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास का दावा, मंदिर की छत से अचानक गिरने…

राम मंदिर को बने हुए अभी एक साल पूरा नहीं हुआ कि उससे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अयोध्या के राम मंदिर की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। इस बात का दावा खुद मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया...
Ram Mandir Water Leakage | satyendra das claim | shreshth bharat

Satyendra Das claim: राम मंदिर को बने हुए अभी एक साल पूरा नहीं हुआ कि उससे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अयोध्या के राम मंदिर की छत से बारिश का पानी टपकने लगा है। इस बात का दावा खुद मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया है। उनका कहना है कि जहां रामलला विराजमान हैं वहां पहली बरसात में ही पानी चूने लगा। अंदर भी पानी भर गया था। मुख्य पुजारी का कहना है कि जो निर्माण हुआ है उसमें देखना चाहिए कि कहां कमी रह गई, जिसकी वजह से पानी टपक रहा है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि मंदिर के अंदर भी पानी भर गया। पानी निकलने का कोई जगह नहीं है और पानी टपकता भी है। ऐसे में जरूरी है कि इस समस्या का समाधान सबसे पहले किया जाए। आज-कल में ही इस समस्या के समाधान को सुनिश्चित करने की जरूरत है। अगर बरसात शुरू हो जाएगी तो वहां पूजा अर्चना भी मुश्किल हो जाएगा।

हालांकि, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने अपने बयान में कथित जल रिसाव पर कहा, “मैं अयोध्या में हूं। मैंने पहली मंजिल से बारिश के पानी को गिरते देखा है। यह स्वभाविक है क्योंकि गुरु मंडप दूसरी मंजिल के रूप में आकाश के संपर्क में है और शिखर के पूरा होने से यह बंद हो जाएगा। मैंने नाली से कुछ रिसाव भी देखा क्योंकि पहली मंजिल पर यह काम प्रगति पर है। पूरा होने पर, नाली बंद कर दी जाएगी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड