Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंगला, गाड़ी…! जानिए सांसद बनने के बाद कैसी होती है लाइफ?

सांसद चुने जाने के बाद लोकसभा सदस्यों को वेतन के साथ-साथ कई भत्ते, यात्रा सुविधाएं, घर, टेलीफोन, पेंशन आदि मिलते हैं। 11 मई 2022 को वेतन और भत्ते में किए गए बदलाव के मुताबिक सांसदों को 1 लाख रुपये का वेतन मिलता...
Lok sabha Session 2024 | mp | shreshth bharat

Lok sabha Session 2024: लोकसभा इलेक्शन के नतीजों के बाद आज 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। सत्र के पहले दो दिनों के दौरान निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण निर्धारित किया गया है। शपथ ग्रहण के बाद ये सांसद आधिकारिक तौर पर लोकसभा के सदस्य बनेंगे। इन्हीं में से कई ऐसे सांसद भी हैं, जोकि पहली बार सांसद पद की शपथ लेंगे। लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद इन सांसदों को ये सुविधाएं मिलने वाली हैं, जो इस प्रकार है…

सांसद चुने जाने के बाद लोकसभा सदस्यों को वेतन के साथ-साथ कई भत्ते, यात्रा सुविधाएं, घर, टेलीफोन, पेंशन आदि मिलते हैं। 11 मई 2022 को वेतन और भत्ते में किए गए बदलाव के मुताबिक सांसदों को 1 लाख रुपये का वेतन मिलता है। इसके अलावा घर पर बैठक के लिए प्रतिदिन 2,000 रुपये का भत्ता दिया जाता है।

परिवारजनों के लिए मिलती है सुविधा

सांसदों को कुछ यात्राओं के लिए रेलवे की प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा की छूट मिलती है। सांसदों के परिवारों के लिए भी कुछ रियायतें हैं, जबकि अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप के सांसदों को स्टीमर की सुविधा दी जाती है। यात्रा रियायतों को लेकर कुछ नियम हैं, जिनके मुताबिक सांसदों को रियायतें दी जाती हैं। इसके अलावा हर सांसद को ऑफिस खर्च के लिए भी पैसा मिलता है।

52 फीसदी सांसद नए, जो पहली बार पहुंचेंगे लोकसभा

जानकारी के मुताबिक, चुने गए प्रत्येक सांसद को 20,000 रुपये, स्टेशनरी के लिए 4,000 रुपये, पत्राचार के लिए 2,000 रुपए और स्टाफ के लिए कुछ राशि भत्ता दिया जाता है। इसके अलावा सांसदों को टोल रियायत के लिए दो फास्टैग दिए जाते हैं। इनमें से एक दिल्ली के लिए है और दूसरा उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए है। उसके जरिए सांसद बिना टोल चुकाए यात्रा कर सकते हैं। साथ ही पेंशन की बात करें तो कोई भी सांसद चाहे कितने भी दिन पद पर रहे, उन्हें हर सत्र के हिसाब से 22,000 रुपये पेंशन दी जाती है। बता दें, 18वीं लोकसभा में 52 प्रतिशत ऐसे सांसद है, जोकि पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से 45 सांसद तो महाराष्ट्र से 33 सांसद लिए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा