Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या आप जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में किसने ली थी पहली हैट्रिक?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सबसे पहले T20 World Cup में हैट्रिक ली थी। उन्होंने यह कारनामा 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था...
first T20 World Cup hat-trick breat lee | first T20 World Cup hat-trick | T20 World Cup 2024 | SHRESHTH BHARAT

First T20 World Cup hat-trick: T20 World Cup 2024 में हमें अब तक तीन हैट्रिक देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लगातार 2 हैट्रिक ली। इसके अलावा, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने भी हैट्रिक ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी-20 विश्वकप में सबसे पहले हैट्रिक किसने ली? अगर नहीं तो आइए जानते हैं…

ब्रेट ली के नाम पहली हैट्रिक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सबसे पहले T20 World Cup में हैट्रिक ली थी। उन्होंने यह कारनामा 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

T20 World Cup में अब तक कितने गेंदबाजों ने हैट्रिक ली?

ब्रेट ली के अलावा, आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2021 में, साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में, यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में हैट्रिक ली थी। आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वहीं, इस बार पैट कमिंस ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान, जबकि जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लगाई है।

वेस्टइंडीज और USA की मेजबानी में खेला जा रहा T20 World Cup

बता दें, इस बार का T20 World Cup वेस्टइंडीज और यूएसए यानी अमेरिका की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत ने अपने लीग चरण के सभी मुकाबले यूएसए के न्यूयॉर्क में खेले थे, जहां की पिच पर बल्लेबाजों को एक-एक रनों के लिए जूझना पड़ा था। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो उसने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने दूसरे खिताब से वह महज 3 कदम की दूरी पर खड़ी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल