श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET UG Result: नीट रिजल्ट विवाद मामले पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा सचिव ने कही ये बातें…

NEET यूजी परीक्षा का रिज्लट घोषित होने के बाद से ही NTA विवादों के घेरे में आ गया है। इस मामले को लेकर आज एक प्रेस वार्ता की गई।
NEET UG Result

NEET UG Result: NEET यूजी परीक्षा का रिज्लट घोषित होने के बाद से ही NTA विवादों के घेरे में आ गया है। देशभर से रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं, जिसको लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का आयोजन नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) नई दिल्ली कार्यालय में किया गया।

एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करेगी कमेटी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि ‘गड़बड़ी का जो मामला आया है, वो सिर्फ 6 सेंटर्स और 1600 उम्मीदवारों तक सीमित है। हमने एक्सपर्ट कमेटी बनाकर इसकी समीक्षा की थी। फिर से एक नई अपर लेवल कमेटी बनाई है, जो पहले की कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा करेगी। यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष और अन्य शिक्षाविदों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है, जो NEET के मामले की जांच करेगी। समिति एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। उसके बाद फैसला लिया जाएगा।’

शिक्षा सचिव ने कहा कि ‘1563 उम्मीदवारों को NEET में ग्रेस मार्क्स मिले। इनमें से 790 उम्मीदवार ग्रेस मार्क्स से क्वालिफाई हुए हैं। बाकी सभी के मार्क्स या तो निगेटिव में ही रहे या वो पास नहीं हो सके। ओवरऑल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ग्रेस मार्क्स अलग-अलग होता है।

जिस सेंटर पर हुई थी गड़बड़ी, उन्हीं पर एक्शन

एक सेंटर से 6 टॉपर वाले सवाल का जवाब देते हुए एजुकेशन सेक्रेटरी ने कहा, ‘उस सेंटर का एवरेज मार्क्स 235 था। यानी वहां इतने कैपेबल छात्र थे, जो हाई स्कोर कर सकते थे, इसीलिए बिना ग्रेस मार्क्स भी उनका एवरेज मार्क्स ज्यादा था। लेकिन जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई है, उनपर एक्शन लिया जाएगा।’

NEET 2024 की हो CBI जांच, नहीं तो… IMA के जूनियर डॉक्टरों ने दी चेतावनी

NEET कैंसिल करने पर दिया जवाब
शिक्षा सचिव ने कहा कि मामला सिर्फ 6 सेंटर्स और 1600 बच्चों का है। कमेटी का जो भी फैसला होगा, वो उन्हीं के लिए लिया जाएगा। अन्य पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।’ हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस से ये भी संकेत दिए गए हैं कि अगर नीट परीक्षा फिर से आयोजित होती है तो सभी केंद्रों पर नहीं होगी, बल्कि ये सिर्फ 6 सेंटर्स के लिए आयोजित की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना