Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिद्धू ने India vs Pakistan Match को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

9 जून को T20 World Cup 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच के पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने एक स्टेटमेंट दिया है।
Navjot Sidhu Statement on India vs Pakistan Match

Navjot Sidhu Statement on India vs Pakistan Match: T20 World Cup 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज के सह मेजबानी में खेला जा रहा है। T20 World Cup 2024 में अब तक हुए मैचों में उलटफेर भी देखे गए, एक तरफ जहां यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को हराया, वहीं अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। T20 World Cup 2024 में 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़ेंगे। इस मैच को लेकर जितना फैंस उत्साहित हैं, वहीं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को सबसे बड़ा मुकाबला बताया है। सिद्धू ने कहा कि अगर इस मैच में भारत पाकिस्तान से जीत गया तो समझ लीजिए आप विश्वकप जीत गए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हार को पचाने में दुख नहीं होता, लेकिन इस टीम के खिलाफ कोई हार स्वीकार नहीं करना चाहता। T20 World Cup 2024 में आप किसी भी टीम से हार जाएं, लेकिन आपको पाकिस्तान से नहीं हारना चाहिए, अगर आप पाकिस्तान से जीत गए तो समझिए आपने विश्व कप जीत लिया।

सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान की टीम हाल ही में इंग्लैंड से हार कर आ रही है। T20 World Cup 2024 में यूएसए की टीम ने भी सुपर ओवर में उसे हरा दिया है। सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान टीम के पास बल्लेबाजी नहीं है और आप इस फार्मेट में किसी एक बल्लेबाज पर निर्भर नहीं हो सकते हैं, इस फार्मेट के लिए आपको संतुलित टीम की जरुरत होती है। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अच्छी फॉर्म में है और जो भारतीय टीम T20 World Cup 2024 में खेलने गई है वह टीम संतुलित है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड