श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दिन CBI की रिमांड पर रहेंगे CM केजरीवाल

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है। 29 जून को शाम 7 बजे से पहले उन्हें दोबारा पेश करना होगा...
kejriwal sent on 3 day cbi remand court decision in liquor scam

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया है। 29 जून को शाम 7 बजे से पहले उन्हें दोबारा पेश करना होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि मीडिया में मेरा एक ऐसा बयान दिखाया जा रहा है, जिसमें मैंने पूरा दोष मनीष सिसौदिया पर डाल दिया है, लेकिन मैनें ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिसमें मनीष या फिर अन्य कोई दोषी हो। आम आदमी पार्टी निर्दोष है, मैं भी निर्दोष हूं। हमें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और मीडिया के सामने बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कृपया इन सभी को रिकॉर्ड करें, जोकि सीबीआई के सूत्रों के माध्यम से मीडिया में चलाई जा रही हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि CBI इस मुद्दे को सनसनीखेज बना रही है, उन्होंने कहा कि इसका स्पष्टीकरण किया जाना चाहिए, उनका उद्देश्य मामले को सनसनीखेज बनाना है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

कोर्ट में सीबीआई के वकील ने कहा था कि उन्होंने तथ्यों के आधार पर बहस की थी और किसी भी एजेंसी के सूत्र ने कुछ नहीं कहा था। केजरीवाल की हिरासत की मांग करने वाले आवेदन में सीबीआई ने अदालत से कहा था कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जानी है।

सीबीआई ने कहा कि हमें सीएम केजरीवाल से पूछताछ करनी है, वह यह भी नहीं पहचान रहे हैं कि (सह-आरोपी) विजय नायर उनके अधीन काम कर रहे थे। उनका कहना है कि विजय नायर आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के अधीन काम कर रहे थे। वह सारा दोष मनीष सिसोदिया (जो इस मामले में भी आरोपी हैं) पर डाल रहे हैं। उनसे आमना-सामना कराया जाना चाहिए। उन्हें दस्तावेज दिखाए जाने की जरूरत है।

अरविंद केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना