Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट की टिप्पणी, कहा- कुछ सुविधा चाहिए तो ईडी की…

अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के कंसल्टेशन के दौरान उनकी पत्नी सुनीता को वर्चुअली उपस्थित रहने की अनुमति देने की मांग...
ARVIND KEJRIWAL | aap | rouse avenue court | ed | shreshth bharat

Rouse Avenue Court: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीते दिन शुक्रवार (14 जून) को तिहाड़ जेल के अधीक्षक से एक आवेदन का जवाब मांगा। यह आवेदन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में दाखिल किया था। अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के कंसल्टेशन के दौरान उनकी पत्नी सुनीता को वर्चुअली उपस्थित रहने की अनुमति देने की मांग की गई है।

आवेदन देने के लिए एक दिन का दिया गया है समय

इस आवेदन में पर तिहाड़ जेल के अधीक्षक को जवाब देने के लिए जस्टिस मुकेश कुमार की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने एक दिन का समय दिया है। सुनवाई के बीच, जब ईडी के वकील ने केजरीवाल के इस आवेदन का जवाब देने के लिए समय की मांग की तो, कोर्ट ने ईडी के वकील के इस जवाब पर टिप्पणी करते हुए कहा, अगर केजरीवाल कुछ सुविधा चाहते हैं, तो इसमें ईडी की कोई भूमिका नहीं है।

ईडी की हिरासत में नहीं है केजरीवाल- कोर्ट

कोर्ट आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल इस समय ईडी की हिरासत में नहीं है। इस समय वह न्यायिक हिरासत में है तो इसमें आपको जवाब की आवश्यकता नहीं है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, केजरीवाल के वकील ने बताया है कि अदालत के आदगेश के बाद भी अभी तक मेडिकल बोर्ड गठित नहीं किया गया है। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। क्या आपको नहीं पता है कि बोर्ड का गठन हुआ है कि नही?

19 और 20 जून को होगी जमानत पर सुनवाई

कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 19 और 22 जून की तारीख भी तय की है। जब ईडी के वकीलों ने कहा कि वे सुझाई गई तारीख पर उपलब्ध नहीं होंगे तो अदालत ने ईडी से कहा कि आरोपी (केजरीवाल) न्यायिक हिरासत में हैं, हम तारीख तय करने में उनकी सुविधा देखेंगे, आपकी नहीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग