Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्यों चुना 23 जून का ही दिन, एक्ट्रेस ने बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी चिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी मैरिज रजिस्टर कराई है। दोनों की शादी में बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...
Sonakshi Sinha zaheer Iqbal married on 23 June shatrughan Sinha daughter dating from seven years

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी चिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी मैरिज रजिस्टर कराई है। दोनों की शादी में बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आखिर 23 तारीख क्यों हैं सोना-जहीर के लिए खास?

कपल के फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सोना और जहीर ने 23 जून के दिन को ही अपनी शादी के लिए क्यों चुना? इसके पीछे क्या वजह है इस बात का खुलासा भी खुद सोनाक्षी सिन्हा ने ही किया है। एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “आज का दिन खास है। आज से 7 साल पहले (23.06.2017)हम दोनों दोनों ने एक-दूसरे को देखा था। प्यार एक खूबसूरत फॉर्म में और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार के लिए हमने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं।”

दोनों परिवार का मिला आशीर्वाद- सोनाक्षी

सोनाक्षी ने आगे लिखा कि हम दोनों इस मोमेंट में हैं। हमारे दोनों परिवार (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Married) वालों की ब्लेसिंग्स और दोनों भगवान के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर- 23.06.2024 बता दें कि सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते की शुरुआत 7 साल पहले हुई थी। दोनों के रिश्ते के बीच काफी उतार-चढ़ाव आए,लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और एक-दूजे का सपोर्ट किया।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले उड़ने लगी सोनाक्षी-जहीर इकबाल की तलाक की अफवाहें, ट्रोल्स बोले- सर्फराज धोखा…

इन सितारों ने की शादी में शिरकत

बता दें कि बीती रात कपल की शादी का रिसेप्शन मुंबई के एक आलिशान रेस्त्रां में रखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीब 1000 मेहमान पहुंचने वाले हैं जो कपल को बधाई देने के साथ आशीर्वाद भी देंगे। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत तब्बू ने शिरकत की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा