Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs AUS मुकाबले पर बारिश का साया, क्या T20 World Cup बाहर हो जाएगी आस्ट्रेलिया!

IND vs AUS T20 World Cup 2024

IND vs AUS T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में भारत का सामना आज ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए बेहद अहम है। इस मुकाबले के नतीजे से सेमीफाइनल के समीकरण पर असर पड़ने वाला है। भारतीय टीम ने सुपर 8 में लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है जबकि आस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत तो एक मैच में हार मिली है। आज के मैच पर बारिश का साया है और अगर बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया तो फायदा किस टीम को मिलेगा, इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं।

अब तक अजेय रही है भारतीय टीम
भारतीय टीम T20 World Cup 2024 में अभी तक अजेय रही है। सुपर 8 में भारत ने पहले अफगानिस्तान को हराया और फिर बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के पास 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट भी सबसे बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन अफगानिस्तान ने उसे हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे भारत को बड़े अंतर से हराना होगा। इस मैच के बाद अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के नतीजे का भी इंतजार करना पड़ेगा।

वर्ल्ड कप की हार का बदला लेने आज पिच पर उतरेंगे रोहित के जांबाज, इन खिलाड़ियों से पर टिकी फैंस की नजर

बारिश होने पर ये बनेगा समीकरण
T20 World Cup 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ गया तो दोनों टीम में एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। ऐसा होने पर इसका फायदा भारत को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के पास 2 अंक हैं जबकि भारत ने 4 अंक हैं। अंक बांटे जाने पर भारत के 5 अंक हो जाएंगे और वो सीधा सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के 3 अंक होंगे और उसे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा