Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मालदीप के राष्ट्रपति मुइज्जू पर जादू-टोना करने की कोशिश, राज्य मंत्री समेत 3 गिरफ्तार

पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के ऊपर जादू टोना के आरोप में पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं बल्कि फातिमा शमनाज के साथ दो और लोग भी पुलिस की साथ हिरासत में हैं...
Maldives President Muizzu:

Maldives President Muizzu: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि मुइज्जू भारत के साथ संबंधों में आई खटास को दूर करने के प्रयासों में लगे हुए थे। अब उनको लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान है।

फातिमा शमनाज पर लगा ये गंभीर आरोप

दरअसल सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के ऊपर जादू टोना के आरोप में पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं बल्कि फातिमा शमनाज के साथ दो और लोग भी पुलिस की साथ हिरासत में हैं। मालदीव पुलिस के बयान के मुताबिक, फातिमा शमनाज सहित दो और लोगों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज गिरफ्तार

कोर्ट ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेजा। रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलिस ने पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज (Maldives President Muizzu) के साथ उनके भाई को भी गिरफ्तार किया है, जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने फातिमा शमनाज के घर में छापा मारा और वहां से उन्होंने कुछ चीजें जब्त भी की हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में नए वायरस का कहर, जानें भारत के लिए कितना है खतरनाक

काला जादू करने के लिए किया गया था इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार, फातिमा शमनाज के घर में तलाशी के बाद जो चीजें वहां से जब्त की गईं उनका इस्तेमाल काला जादू करने के लिए किया गया होगा। बता दें, पर्यावरण मंत्री फातिमा शमनाज कई पदों पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ काम कर चुकी हैं। दरअसल, फातिमा ने पर्यावरण मंत्री बनने से पहले राष्ट्रपति भवन में मुइज्जू के लिए राज्य मंत्री का काम किया था। इतना ही नहीं फातिमा, मुइज्जू के मेयर रहने के दौरान शहर के पार्षद के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...