श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पांच साल बाद अलग हुईं अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की राहें! ये है ब्रेकअप की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म किया है। उनके बीच में कोई भी खटास नहीं है...
Malaika Arjun Breakup rumours actress did not shared birthday post and skips boyfriend bday party goes viral

Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। अपने रोमांस की वजह से अक्सर लाइमलाइट चुराने वाले अर्जुन-मलाइका इस बार अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।

जी हां, गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। वहीं, दोनों के अलग होने की खबर से फैंस का दिल भी टूट गया है। उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

आपसी सहमति से खत्म किया रिश्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika-Arjun Breakup) ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म किया है। उनके बीच में कोई भी खटास नहीं है। अभी भी दोनों एक दूसरे का पूरे दिल से सम्मान करते हैं। हमेशा की तरह ही आगे भी एक दूसरे की ताकत बनकर रहेंगे। वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया और वे इस पर चुप्पी रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके रिश्ते पर कोई बयान दे।

यह भी पढ़ें- इतने करोड़ रुपये कमाती हैं सुहाना खान, जानकर रह जाएंगे हैरान

ब्रेकअप की वजह?

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका का रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा है। दोनों एक दूसरे से काफी प्यार भी करते हैं। कपल में से कोई एक इस रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी का नाम देना चाहता है, लेकिन दूसरा शादी करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, इनके अलग होने की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है।

पहले भी रही ब्रेकअप की चर्चा

वहीं, दूसरी ओर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अर्जुन और मलाइका अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी जनवरी में बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थीं कि अब मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। बता दें, अर्जुन और मलाइका पांच सालों से सीरियस रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 में कपल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। हालांकि, हम दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि नहीं करते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !