Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिग बी ने अपने घर के मंदिर में शिवलिंग को जल चढ़ाते हुए फोटो की शेयर

अमिताभ बच्चन अपने आवास जलसा के बाहर हर रविवार को अपने फैंस से मिलते हैं, लेकिन उन्होंने फैंस से मिलने से पहले घर के बगीचे में बने मंदिर में पूजा करते हुए कुछ तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं...
amitabh bachchan | amitabh bachchan shared photo | SHRESHTH BHARAT

Amitabh bachchan shared photo: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह बीच-बीच में अपने फैंस के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। इस बीच बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने घर में बने मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाते हुए फोटो शेयर की है, जिसे काफी पंसद किया जा रहा है।

आवास जलसा के मंदिर से तस्वीर की साझा

बात दें, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आवास जलसा में बने मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने कई मूर्तियों के फोटो डाले हैं। इन्हीं मूर्ति में से अमिताभ बच्चन ने शिवलिंग की भी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वह शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं और भक्ति में लीन हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने एक टोपी के साथ चमकीले पीले रंग का शर्ट पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

शिवलिंग पर जल चढ़ाते दिखे बिग बी

अमिताभ बच्चन अपने आवास जलसा के बाहर हर रविवार को अपने फैंस से मिलते हैं, लेकिन उन्होंने फैंस से मिलने से पहले घर के बगीचे में बने मंदिर में पूजा करते हुए कुछ तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि उनके घर का मंदिर काफी सुंदर है। मंदिर में बड़ी-बड़ी घंटियां और दीपक भी दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कैसे वह घर से गेट की तरफ जाते हुए घबरा जाते हैं।

27 जून को रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी

अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले ही अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी