Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीकेयू ने कुलविंदर कौर का किया समर्थन, जानिए राकेश टिकैत क्या बोले

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली किसान की बेटी कुलविंदर कौर...
BKU | RAKESH TIKAIT | KANGNA RANAUT |BKU supports Kulwinder Kaur | SHRESHTH BHARAT

BKU support Kulwinder Kaur: हरिद्वार में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर में देश भर के किसान हिस्सा ले रहे हैं। यह शिविर चार दिन तक चलेगा। इस चिंतन शिविर में किसानों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। चिंतन शिविर में सुझाव आने के बाद सौ दिन का एक रोड मैप तैयार किया जाएगा। इसमें किसानों की समस्या को लेकर कान्हा आंदोलन को भी शामिल किया जाएगा।

100 दिन का रोडमैप तैयार किया जाएगा- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने बताया कि पूरे देश के किसानों की समस्या का सुझाव लेकर 100 दिन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर किसान पॉलिसी लागू करने की मांग की, ताकि उत्तराखंड का किसान पलायन नहीं कर सके। टिकैत ने केंद्र में किसान आयोग की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयोग बनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि सरकार स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करे। एमएसपी कानून लेकर आए। उन्होंने बिजली को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।

कुलविंदर कौर के साथ पूरे देश का किसान- राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली किसान की बेटी कुलविंदर कौर के साथ पूरे देश का किसान है। उसको जितना छेड़ेंगे, वह उतनी आगे बढ़ेगी। कहा कि वह आने वाले समय में विधायक लड़ेगी, फिर एमपी लड़ेगी और एमपी भी जरूर बनेगी। कंगना रनौत से अधिक वोटों से जीत कर जाएगी और हम भी उसके प्रचार में जाएंगे।

होना चाहिए एमएसपी लागू- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए देश में एमएसपी कानून लागू करना चाहिए। हर स्टेट में किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं। हिमाचल की पॉलिसी को उत्त्तराखंड और हिल प्रदेशों में लागू किया जाना चाहिए। इन सभी समस्यायों को लेकर चिंतन शिविर में केंद्र सरकार की तरह ही हम भी 100 दिन का एजेंडा तैयार करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड