Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डोडा में सुरक्षा बलों पर अटैक करने वाले आतंकियों का जारी हुआ स्केच, सूचना देने पर 5 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में देसा डोडा के उरार बागी इलाके में हुई आतंकी घटना में शामिल 3 आतंकियों का स्केच जारी कर जनता से मदद मांगी है...
Jammu Kashmir| shreshth bharat

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में देसा डोडा के उरार बागी इलाके में हुई आतंकी घटना में शामिल 3 आतंकियों का स्केच जारी कर जनता से मदद मांगी है। डोडा जिले में ये स्केच जारी किए गए हैं। आतंकियों के डोडा के ऊपरी इलाकों में छिपे होने की संभावना है। साथ ही पुलिस ने प्रत्येक आतंकी की सूचना देने पर 5 लाख रुपये का नकद इनाम देने का एलान भी किया है।

बता दें कि 16 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें एक कैप्टन और तीन अन्य सैन्यकर्मी की जान चली गई थी। यह घटना सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई। मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए थे। डोडा जिले में हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक शैडो ग्रुप ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने ली थी।

Jammu Kashmir: 2024 में अब तक हो चुके है 9 बड़े हमले

आज यानी शनीवार को भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि 4 जवान घायल हो गए। सेना को कामकारी इलाके में शनिवार की सुबह आठ पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर आतंकियों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए। सेना उनकी तलाश कर रही है।

UP: साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की संपत्ति जब्त

बता दें कि जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें सेना के कुल 13 जवान शहीद हो गए और 12 आतंकियों को मार गिराया गया है। स्थिति को देखते हुए सेना जम्मू-कश्मीर में 740 किमी लंबी नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट है। इन छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इंटेल एजेंसियों ने घुसपैठ के कई प्रयासों की चेतावनी दी है। खुफिया सूत्रों की मानें तो पीओके (Pakistan Occupied Kashmir) में नियंत्रण रेखा के करीब टेरर लॉन्च पैड अत्यधिक सक्रिय हैं। आतंकियों के छोटे-छोटे समूह मौका मिलते ही घुसपैठ की फिराक में लगे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग