Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तालिबान ने उड़ाई पाकिस्तान कि कई चौकियां, देखती रह गई पाक सेना

TALIBAN | AFGANISTAN | PAKISTAN | PAK ARMY | SHRESHTH BHARAT

तालिबान ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया। तालिबान की सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियां को ध्वस्त कर दिया। अफगान रक्षा मंत्रालय के हवाले से बयान दिया गया है, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान की आक्रामकता का जवाब देते हुए तालिबान की सीमा बल ने भारी हथियारों के साथ पाकिस्तान सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया।

सोमवार को तालिबान और पाकिस्तान सीमा सुरक्षा बलों के बीच डूरंड रेखा पर झड़प हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से रॉकेट दागे गए थे। इसी वजह से अफगानिस्तान के दंडपाटन इलाके में लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। अफगानी रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने एक बार फिर अफगान क्षेत्र में प्रवेश किया इसके बाद युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे।

तालिबान ने पाकिस्तान को धमकी दी है। धमकी भरे अंदाज में तालिबान के प्रवक्ता जबी उल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके गंभीर परिणाम भगत में होंगे। इसके अलावा तालिबान के उप प्रवक्ता हम्दुल्लाह फितरत ने कहा अफगानिस्तान का इस्लामी अमीरात इन हमलों की कड़ी निंदा करता है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा अफगानिस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक ऑपरेशन किया था। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया कि उनके अभियान का उद्देश्य हाफिज गुल बहादुर समूह के आतंकवादियों का विनाश करना था। तारीख के तालिबान पाकिस्तान के साथ हाजिर गुल बहादुर समूह भी पाकिस्तान के अंदर हुए कई आतंकी हमले का जिम्मेदार था। दोनों प्रतिबंधित संगठनों के कारण पाकिस्तान के सैकड़ो नागरिक और कानून परिवर्तन अधिकारियों की मौत हुई। शनिवार को ही उतरी वजीरिस्तान के मीर अली मस्जिद एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया गया, जिसमें की पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’