Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली बार टी20 खेंलेंगे भारत और अफगानिस्तान

AF

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार टी20 सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आज भारत के खिलाफ टी 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एसीबी ने भारत में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम घोषित की है। इब्राहिम जादरान कप्तानी करते हुए नजर दिखेंगें। अफगानिस्तान के स्टार स्पिन राशिद खान को भी जगह मिली है मगर एक लूप होल है। नियमित टी20आई कप्तान राशिद भारत के विरुद्ध किसी भी मैच में शायद मैदान पर ना उतरें क्योंकि वह पीठ की सर्जरी सेउबरे हैं। राशिद की वनडे वर्ल्ड कप समाप्त होनेके बाद इंग्लैंड में पीठ की सर्जरी हुई थी।

इंडिया और अफगानिस्तान सीरीज 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होगी। दूसरा मैच इंदौर में होगा जबकि तीसरा टी20 बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। इब्राहिम जादरान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूपीए) के खिलाफ टी 20 सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई की थी। अफगानिस्तान ने यह सीरीज 2-1 सेअपने नाम की। स्पिनर मुजीब उर रहमान की वापसी हुई है, जो यूएई सीरीज का हिस्सा नहीं थे। गौरतलब है कि मुजीब, तेज गेंदबाज नवीन-उलहक और फजलहक फारूकी ने 2024 के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर रहनेकी इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद, एसीबी ने तीनों प्लेयर्सपर प्रतिबंध लगतेहुए अगलेदो वर्षों के लिए उनके टी20 लीग खेलने और उनके पास वर्तमान मेंमौजूद किसी भी एनओसी को रद्द कर दिया था। नवीन और फारूकी भी स्क्वॉड मेंशामिल हैं। इकराम अलीखिल जो यूएई के खिलाफ रिजर्व खिलाड़ी थे, उन्हें इंडिया सीरीज में बैकअप विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप मेंप्रोमोट किया गया है।


भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), राशिद खान, गुरगुबाज, हजई,
इकराम अलिखिल, रहमत शाह, नबी, एजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, अशरफ, मुजीब उर रहमान,
फजलहक फारूकी, एफ मलिक, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलागुबदीन नायब।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा