Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CAA को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, विरोध में दाखिल हैं 200 याचिकाएं

SUPREME COURT | CAA | BJP | CENTRAL GOVERMENT | PROTEST | SHRESHTH BHARAT

क्या CAA मुसलमानों से भेदभाव करता है? यह सवाल सुप्रीम कोर्ट में पूछा गया है। आज कानून को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं ने कहा है CAA धर्म के आधार पर मुसलमान के खिलाफ भेदभाव करता है। उन्होंने तर्क दिया है यह अनुच्छेद 14 के तहत मानवता के अधिकार का उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ दायर 200 से अधिक याचिकाकर्ताओं पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर भी कई याचिकाएं दर्ज की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी ई चंद्रचूड़ए, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। CAA को भारत की संसद ने 11 दिसंबर 2019 को पारित किया था। उसके बाद से ही यह कानून बहस और विरोध का विषय रहा है।

सीएए को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं ने कहा है सीएए धर्म के आधार पर मुसलमान के खिलाफ भेदभाव करता है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत सामानत के अधिकार का भी उल्लंघन करता है। आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट में यह पिटीशन केरल की इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता देवव्रत सैकिया, एनजीओ रिहाई मंच और सिटीजन अगेंस्ट हेट, असम एडवोकेट्स एसोसिएशन और कुछ कानून के छात्रों द्वारा लगाई गई है।

इस कानून के मुताबिक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदाय से आने वाले उन प्रवासियों के लिए भारतीय नागरिकता का प्रावधान है जो अपने संबंधित देशों में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार है और 31 दिसंबर 2014 या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा