श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी सरकार की वापसी के संकेत पर पाकिस्तान और चीन ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी को 4 जून का इंतजार है, जब चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
lok sabha election 2024| loksabha result| shreshth bharat

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी को 4 जून का इंतजार है, जब चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कई न्यूज चैनल और संस्थाओं ने एग्जिट पोल भी जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार, एक बार फिर मोदी सरकार सत्ता में आ सकती है। ऐसे में चुनावी एग्जिट पोल पर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। चीन ने जहां पीएम मोदी पर भरोसा जताया है, वहीं पाकिस्तान इस अनुमान से नाखुश नजर आ रहा है।

चीन ने मोदी सरकार पर जताया भरोसा

मोदी सरकार की वापसी से चीन खुश नजर आ रहा है। भारत के पड़ोसी देश ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में लिखा गया है कि अगर भारत में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनती है तो घरेलू और विदेशी नीतियों में निरंतरता बनी रहेगी। उम्मीद हो कि तीसरे कार्यकाल में पीएम इकोनॉमी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अखबार में आगे लिखा गया कि भारत और चीन के संबंधों को स्थिर विकास की राह पर वापस लाने और मतभेदों को दूर करने को सरकार महत्व देगी।

मोदी सरकार की वापसी से घबराया पाकिस्तान

भारत के एक पड़ोसी देश ने जहां सरकार की वापसी पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है तो वहीं, पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने से वह खुश नहीं है। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड देखने से पता चलता है कि वे चुनावी घोषणा पत्र में कही बातों को लागू करते हैं। इसलिए, इस बार वह भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास करेंगे और पाकिस्तान के प्रति आक्रामक नीति अपनाएंगे।’

Haridwar Lok Sabha Election 2024: दो पूर्व CM के बीच प्रतिष्ठा की

बता दें, पाकिस्तान की ऐसी प्रतिक्रिया पहले भी सामने आ चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी पाक के बिगड़े बोल सामने आ चुके हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। इसके बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी हार जाएं और भारत में राहुल गांधी – अरविंद केजरीवाल की सरकार बने।

Lok Sabha Election: मैनपुरी में साइकिल पर सवार होंगी डिंपल या खिलेगा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना