Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिकी स्पेस एक्सपर्ट ने दी ये 3 बड़े खतरे की चेतावनी, जा सकती है Sunita Williams की जान

भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंस गई हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी होने के कारण दोनों वहीं फंस गए है।
Sunita Williams| SHRESHTH BHARAT

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। उन्हें दो महीने पहले ही अंतरिक्ष से वापस आना था, लेकिन अभी तक वो वहीं फंसी हैं।

बताया जा रहा है कि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी होने के कारण दोनों वहीं फंस गए है। बता दें कि अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था।

स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण दोनों धरती पर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। वहीं, स्टारलाइनर में हुई खराबी को ठीक करने के लिए अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर जी-जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं, ताकि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाया जा सके।  

केवल 8 दिन की थी यात्रा

बता दें कि सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बैरी विल्मोर की यह अंतरिक्ष यात्रा केवल 8 दिन की थी, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। दोनों को धरती पर वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसी बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है।

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की जान को है खतरा

अमेरिका के पूर्व सैन्य अंतरिक्ष प्रणाली कमांडर रूडी रिडोल्फी ने बताया है कि अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की जान को खतरा है। दोनों की जान जा सकती है।

पृथ्वी से बोइंग स्टारलाइनर की लॉन्चिंग सफल रही है, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने पर इसमें हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वहीं अंतरिक्ष में फंस गए।

PM Modi Poland Visit: पोलैंड दौरे का दूसरा दिन आज, जानें पीएम मोदी का

फिलहाल अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस बात पर विचार कर रही है कि क्या सुनीता विलियम्स की वापसी बोइंग स्टारलाइनर से की जाए या स्पेसएक्स का इस्तेमाल कर बचाव के मिशन की शुरुआत की जाए।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिडोल्फी का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए स्टारलाइनर के सर्विस मॉड्यूल को कैप्सूल को सही कोण पर रखना होगा। अगर इसमें जरा सी भी चूक होती है, परिणाम भयावह हो सकते हैं।

रिडोल्फी ने दी चेतावनी

रिडोल्फी ने चेतावनी दी है कि अगर स्टारलाइनर कैप्सूल ठीक से लाइन अप नहीं होता है तो यह पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश के दौरान जल सकता है या अंतरिक्ष में वापस फेंका जा सकता है। रिडोल्फी ने वापसी को लेकर तीन बड़े संभावित खतरे बताए हैं।

पहला: अगर कैप्सूल गलत एंगल पर पुन: पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो यह वायुमंडल से वापस अंतरिक्ष में जा सकता है। इस दौरान स्टारलाइनर के पास केवल 96 घंटे का ऑक्सीजन और खराब थ्रस्टर्स होंगे।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज

दूसरा: खतरा है कि अंतरिक्ष यान दोषपूर्ण संरेखण की वजह से वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने में विफल होने पर अंतरिक्ष यात्री स्पेस में ही फंसे रह जाएंगे। इसका परिणाम अंतरिक्ष में वापस उछलने की तरह होगा।

तीसरा: अंतरिक्ष यान जल सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार