PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय (8-9 जुलाई) रूस दौरे के लिए आज यानी सोमवार को रवाना हो गए। दरअसल, पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉस्को जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मोदी के इस दौरे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहद उत्साहित हैं।
Watch: PM Narendra Modi departs for a 2-day visit to Moscow, Russia, and will then proceed to Austria from there pic.twitter.com/0ziqMUTdzZ
— IANS (@ians_india) July 8, 2024
पुतिन के साथ पीएम मोदी करेंगे प्राइवेट मीटिंग
रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने द्विपक्षीय वार्ताओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी की एक प्राइवेट मीटिंग का आयोजन किया गया है। इसके बाद डेलिगेशन स्तर की बातचीत और आपसी वार्ता होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति पुतिन लंच करेंगे। इसके बाद उन डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिन पर साइन करने की तैयारियां हो रही है।
Read More- लेबर पार्टी ने ब्रिटेन में 14 साल बाद की वापसी, इन भारतीयों ने चखा जीत का स्वाद
PM Modi Russia Visit: PM मोदी के दौरे का पूरा शेड्यूल
पीएम मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:20 बजे वनुकोवो-II अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान लैंड होगा।
रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट मीटिंग और डिनर करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मॉस्को में रहने वाले भारतीय समुदाय के एक ग्रुप को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया जाएंगे, जहां उनका दौरा 10 जुलाई तक चलेगा।
Read More- भारत क्यों नहीं आई एलन मस्क की टेस्ला, अधिकारियों ने बताई वजह