Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिम्बाब्वे को धूल चटा भारत ने रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe Match: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने पहले टी-20 में हार के बाद...
India vs Zimbabwe Match| shreshth bharat

India vs Zimbabwe Second T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने पहले टी-20 में हार के बाद जोरदार वापसी की है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनके नाम भी बड़ी उपलब्धि दर्ज है। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 134 रनो पर सिमट गई।

India vs Zimbabwe Match: भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में 229 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 14 छक्के लगाए। इससे पहले, अफगानिस्तान ने मीरपुर में 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे।

Read More- अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया

India vs Zimbabwe Match: अंतिम 10 ओवर में बने 160 रन

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम के 10 ओवर में 160 रन बनाए, जो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा है। इससे पहले, श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 2007 में अंतिम के 10 ओवर में 159 रन जोड़े थे। वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 156 और न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में 154 रन बनाए थे।

सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पारी में ही शतक बना दिया, जबकि दीपक हुड्डा को तीन और केएल राहुल को 4 पारियां लगी थीं।

भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में शतक लगाया, जो भारत की तरफ से चौथा सबसे तेज शतक है। इससे पहले, रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 25 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 2023 में 45 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी।

Read More- IND vs ZIM: वर्ल्ड चैंपियन का टूटा घमंड, जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही