श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PAK प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी PM मोदी को बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी सरकार 3.0 को शुभकामनाएं दी है...
Pakistan pm Shahbaz sharife congratulate Narendra modi for oath ceremony shared post on twitter

Pak PM Shahbaz Sharife: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी सरकार 3.0 को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा,’भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई।’

मोदी ने की नेहरू की बराबरी, तीसरी बार बने PM

बीते दिन रविवार की शाम एनडीए दल के नेता नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। इस मौक पर देश और दुनिया के कई बड़े नेताओं ने मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए (Pak PM Shahbaz Sharife) शुभकामनाएं दी है। बता दें कि लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। नेहरू ही एक ऐसे पीएम थे, जो लगातार तीन बार सत्ता में रहे थे।

इन देशों के नेताओं ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा था,
“नई जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं। हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

यह भी पढ़ें- सपा नेता आजम खां सबूतों के अभाव में बरी, क्या जेल से आएंगे बाहर?

वहीं, भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि वो भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए को बधाई।वो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी मोदी को बधाई दी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य