Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा नेता आजम खां सबूतों के अभाव में बरी, क्या जेल से आएंगे बाहर?

अदालत ने सपा नेता आजम खां समेत चार लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। सपा नेता के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने कई आरोप लगाए थे। कुछ लोगों ने आजम खां पर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट...
SP leader Azam Khan acquitted due to lack of evidence, will he come out of jail

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के लिए अच्छी खबर है। आजम खां से जुड़े डूंगरपुर के एक और मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। अदालत ने सपा नेता आजम खां समेत चार लोगों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। सपा नेता के खिलाफ 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने कई आरोप लगाए थे। कुछ लोगों ने आजम खां पर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट, छेड़खानी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराए थे। गंज थाने में कुल 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

सीतापुर की जेल में बंद हैं आजम खां

अभी तक चार मुकदमों में फैसला आ चुका है। दो मामलों में सपा नेता बरी हो चुके हैं, जबकि दो में सजा हो चुकी है। सपा नेता फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं। बस्ती निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद सोमवार को कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 9 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

सबूतों के अभाव में हुए बरी

इस केस में आजम खां (Azam Khan) के करीबी माने जाने वाले फसाहत अली खां शानू, इमरान, इकराम, शावेज खां, ठेकेदार बरकत अली को भी सबूत ना मिलने के कारण बरी कर दिया है। सपा नेता के अधिवक्ता जुबैर खां ने बताया कि कोर्ट ने सोमवार को इस मामले में फैसला सुनाया और सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

अभी जेल में ही रहेंगे आजम खां

हालांकि, आजम खां को अभी भी जेल में ही रहना होगा। क्योंकि उनके खिलाफ अभी भी कई केस चल रहे हैं। फिलहाल उन्हें इस केस में राहत मिली है। बाकी केस अभी भी अदालत में हैं।

यह भी पढ़ें- विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, इस दिन जारी होगा मतदान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड