Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान के हाथों लगा बड़ा खजाना, जमीन के नीचे मिला कच्चे तेल का विशाल भंडार

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कंगाली के कगार पर खड़ा Pakistan लगातार अपनी जनता पर जुल्म किए जा रहा है। पाकिस्तान की जनता कमरतोड़ महंगाई की मार से परेशान है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है।
Pakistan | Shreshth Bharat

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कंगाली के कगार पर खड़ा Pakistan लगातार अपनी जनता पर जुल्म किए जा रहा है। पाकिस्तान की जनता कमरतोड़ महंगाई की मार से परेशान है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है। दरअसल, पाकिस्तान ऑयलफील्ड्स लिमिटेड (POL) ने अटक जिले में स्थित इखलास ब्लॉक में तेल और गैस के एक बड़े भंडार की खोज की है।

यह खोज पाकिस्तान के ऊर्जा क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। यह खोज झांडियाल-03 कुएं में की गई थी, जिसे 17,778 फीट की गहराई तक खोदा गया था। इस कुएं से हाइड्रोकार्बन के पर्याप्त भंडार का पता चला है। इस खोज के बाद POL इसके उत्पादन प्रक्रिया को तेज करना चाहता है, ताकि इसे कुछ ही सप्ताह में ऑपरेशनल नेटवर्क से जोड़ा जा सके। इस नई खोज के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान की आयातित तेल और गैस पर निर्भरता कम होगी।

इस ऐप ने पासपोर्ट बनाने की राह की आसान, डाक्यूमेंट ले जाने से मिलेगा छुटकारा

पहले भी Pakistan के हाथों लगा है ऐसा खजाना

ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान के हाथों ऐसा कुछ लगा है। इससे पहले भी साल 2023 के दिसंबर महीने में पाकिस्तान में तेल और गैस के भंडार की खोज हुई थी। पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) ने सिंध में गैस और कंडेनसेट की खोज की जानकारी दी थी।

श्रीलंकाई पूर्व खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, जानें कब किया था डेब्यू

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग