Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर आप भी चेहरे पर लगाते हैं बेसन, तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट

Side Effects Of Using Besan CAUSE PIMPLE AND SKIN ALLERGY READ HERE IN DETAIL

Side Effects Of Using Besan: खूबसूरत दिखने के लिए हम कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। हर कोई ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। ऐसे में कोई पार्लर जाता है तो कोई घरेलू नुस्खे अपनाता है। अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेसन भी लगाते हैं। चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे तो होते हैं, मगर इसके नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं बेसन लगाने से क्या नुकसान होते हैं…

खुजली और जलन की समस्या (Side Effects Of Using Besan)

हमारे घर के किचन में आसानी से मिलने वाले बेसन को हर कोई कभी न कभी तो अपने चेहरे पर जरूर लगाता है। मगर क्या आपको पता है कि अगर आप अधिक बेसन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर खुजली और जलन हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार तो इससे आपकी स्किन छिल भी जाती है।

स्किन पर हो सकती है एलर्जी

बेसन में एसिड पाया जाता है, जिसकी वजह से ये हमारी स्किन के लिए कई बार घातक साबित हो सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से हमारी स्किन का PH लेवल बिगड़ जाता है और चेहरे पर कई तरह की एलर्जी होने लगती है।

पिंपल्स होने पर न लगाए बेसन

आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आपको बेसन लगाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे में पिंपल्स होने के की वजह से स्किन सेंसिटिव हो जाती है और जब आप उसमें बेसन लगाते हैं तो तब आपके पिंपल्स छिल जाते हैं, जिसकी वजह से आपको और पिंपल्स हो सकते हैं और आपकी स्किन भी लाल होने लगती है।

यह भी पढ़ें- बढ़े हुए पेट को गायब करेंगे ये ड्रिक्स, अभी डाइट में करें शामिल

रूखी हो जाती है त्वचा

अपनी स्किन को और ज्यादा खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए हम सब बेसन का इस्तेमाल करते हैं। इतना ध्यान रखें कि इससे आपकी स्किन रूखी हो सकती है क्योंकि बेसन आपके चेहरे से ऑयल खींच लेता है और आपकी स्किन को ड्राई बना देता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग