Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर जमकर बरसी कंगना, बोलीं- तो क्या नेता…

भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि अगर राजनीति में राजनीतिज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा? शंकराचार्य जी ने अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है। धर्म ये भी कहता है कि अगर राजा ही प्रजा का शोषण...
kangana-ranaut- reacted -at-shankaracharya-avimukteshwarananda-saraswati read here in detail

Kangana Ranaut Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati: उत्तराखंड स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वे हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान वे शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि जब तक उद्धव महाराष्ट्र के सीएम नहीं बन जाते, उनके मन को शांति नहीं मिलेगी। शंकराचार्य के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। अब अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत ने भी शंकराचार्य पर तंज कसा है।

Kangana Ranaut ने शंकराचार्य पर कसा तंज

कंगना रनौत ने सीएम एकनाथ शिंदे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शिंदे को देशद्रोही और विश्वासघाती कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राजनीति में गठबंधन और पार्टी का विभाजन होना बहुत सामान्य और संवैधानिक बात है। कंगना ने इस दौरान कांग्रेस को भी आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में 1907 और 1971 में विभाजन देखने को मिला।

भाजपा सांसद कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि अगर राजनीति में राजनीतिज्ञ राजनीति नहीं करेगा तो क्या गोलगप्पे बेचेगा? शंकराचार्य जी ने अपने प्रभाव और धार्मिक शिक्षा का दुरुपयोग किया है। धर्म ये भी कहता है कि अगर राजा ही प्रजा का शोषण करने लगे तो राजद्रोह ही आख़िरी धर्म है।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान का तबादला, जानें पूरा मामला

शंकराचार्य ने हिन्दू धर्म की गरिमा को पहुंचाई ठेस

कंगना ने कहा कि शंकराचार्य जी ने महाराष्ट्र के हमारे माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ग़द्दार और विश्वासघाती जैसे आरोप लगाते हुए हम सब की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शंकराचार्य जी इस तरह की छोटी और ओछी बातें करके हिन्दू धर्म की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग