श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान के पार्टी ने बनाई बढ़त, चमत्कार की उम्मीद में नवाज शरीफ

former prime minister Imran Khan | former Pakistan's foreign minister Shah Mahmood Qureshi | Pakistan court | Cypher Case | 10 years jail | leaking of state secrets | shreshth bharat |

पाकिस्तान में हुए आम चुनावों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कि पार्टी के उम्मीदवार चुनाव में बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार में चुनाव में नवाज शरीफ और बिलावल भूट्टो की पार्टियां कुछ खास नहीं कर पा रही हैं। सेना ने इन दोनों पार्टियों को समर्थन दिया, इसके बाद भी दोनों पार्टियां इमरान खान के मुकाबले पीछे रहती हुई नजर आ रही हैं।  

इमरान खान की पार्टी के समर्थको में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। पीटीआई ने दावा किया है कि वह 154 सीटों पर आगे चल रही है। इमरान की पार्टी 266 सीटों पर हुए आम चुनावों में शीर्ष पर है, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज (PML-N) दोनों पार्टियां 47 सीटों पर आगे चल रही हैं। PTI समर्थकों ने जोर शोर से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, चुनावों के अधिकारिक परिणाम घोषित होना अभी बाकी है।

पाकिस्तान में हुए आम चुनावों की वोटिंग गुरूवार को शुरू हई थी। मतदान सुबह निर्धारित समय 8 बजे से शुरू होकर शाम के 5 बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए देश में छुट्टी की घोषणा की गई थी। वोटिंग समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। पाकिस्तान चुनाव आयोग के द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही सामने आया है कि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने अब तक घोषित 3 सीटों में से 2 पर जीत हासिल की है। वहीं इमरान की पार्टी ने दावा किया है कि पाकिस्तान में चुनाव के बाद वोटों की गिनती में देरी हो रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा