Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डोली सजने से पहले उठी अर्थी, मातम में बदली खुशियां

ncr_02_08_2465c4a90ab9cce

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के करावाल नगर निवासी विनोद के घर खुशियों का माहौल था। दो दिन पहले बेटी की सगाई हुई थी, कुछ दिनों में बेटी की डोली उठने वाली थी। लेकिन, उससे पहले ही पिता विनोद की अर्थी उठ गई। गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर सुबह 11 बजे मेट्रो स्टेशन के स्लैब का एक हिस्सा टूटकर गिरा, जिसमें कई लोग चपेट में आ गए, उनमें से विनोद भी एक थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। विनोद की बेटी की सगाई के बाद जहां घर और परिवार में खुशियां ही खुशियां थीं, अब उस घर में सिर्फ मातम है।

घर वाले बेटी की शादी के लिए तैयारियां कर रहे थे। अब दुख में डूबे हैं। जिस घर से शहनाई की आवाज आनी थी, वहां से अब सिर्फ रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस मौत का जिम्मेदार कौन? ये सवाल है जवाब कौन देगा।

डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक, पांच व्यक्ति इस हादसे में घायल हुए हैं। हांलाकि, अभी तक कितने और लोग घायल हुए है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

मौके पर पहुंचे डीसीपी जॉय टिर्की ने मीडिया एजेंसी को बताया, “मेट्रो स्टेशन की पूर्वी दीवार ढह गई। कुछ लोग घायल हुए हैं, हमारे पास पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। बचाव अभियान चल रहा है तथा सड़क अभी बंद है। इस मामले की जांच की जाएगीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग