श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शेख हसीना के जाते ही खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश

हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने और सेना द्वारा सत्ता अपने हाथ में लेने कुछ घंटों के बाद ही बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। दरअसल, उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है।
Khaleda Zia| shreshth bharat

Khaleda Zia: बांग्लादेश में स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। देश में हिंसा बढ़ती ही नजर आ रही है। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दी हैं। हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने और सेना द्वारा सत्ता अपने हाथ में लेने कुछ घंटों के बाद ही बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। दरअसल, उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति की प्रेस टीम ने एक बयान में कहा कि शहाबुद्दीन के नेतृत्व में हुई एक बैठक में “बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को तुरंत रिहा करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।”

बता दें खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल में डाल दिया गया था। माना जा रहा है कि नई सरकार में खालिदा जिया फिर प्रधानमंत्री बनेंगी।

Khaleda Zia: कौन हैं खालिदा जिया

खालिदा जिया मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख हैं। 15 अगस्त 1945 को बंगाल के जलपाईगुड़ी में उनका जन्म हुआ था। जिया का राजनीतिक करियर उनके पति जियाउर रहमान की हत्या के बाद शुरू हुआ जो 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 1978 में स्थापना की थी। 1991 में वह बांग्लादेश की पहली महिला पीएम बनीं। बता दें कि वह दुनिया की दूसरी मुस्लिम महिला पीएम हैं।

बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा, सत्ता छोड़ने पर कैसे मजबूर हुईं हसीना, पढ़े यहां

सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना चुपचाप देश छोड़कर भारत आ गईं। खबर है कि यहां से वो लंदन जाने की योजना बना रही हैं। बांग्लादेश में सेना ने सत्ता के खालीपन को भरने के लिए अंतरिम सरकार बनाने की घोषणा की है। हसीना के देश छोड़ने की खबर फैलने के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में उनके सरकारी आवास में लूटपाट और तोड़फोड़ की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज