श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bangladesh Violence: प्रदर्शनकारियों ने पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी है। खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद मुर्तजा इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में लगातार दूसरी बार अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में जीते थे।
Bangladesh Violence| shreshth bharat

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा के बीच तख्तापलट हो गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता जारी है। हाल ही में आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में हिंसा शुरू हुई और पीएम हसीना से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। तख्तापलट होने के बाद भी देश के अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं।

पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को जलाया गया

इसी बीच कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी है। खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद मुर्तजा इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में लगातार दूसरी बार अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में जीते थे। प्रदर्शनकारियों ने नरैल में मशरफे मुर्तजा के मुख्य घर में आग लगा दी है।

Bangladesh Violence: पूर्व कप्तान से नाराज हैं प्रदर्शनकारी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के सांसद मुर्तजा बांग्लादेश में कथित नरसंहार और छात्रों की सामूहिक गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे हुए थे, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों अपना गुस्सा जाहिर किया है और उन्होंने पूर्व कप्तान के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा, सत्ता छोड़ने पर कैसे मजबूर हुईं हसीना, पढ़े यहां

मुर्तजा ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 390 विकेट लिए हैं और 2,955 रन बनाए हैं। वह सभी फॉर्मेट में 117 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी कर चुके हैं, जो उनके देश के लिए सबसे अधिक है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य