Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश में बदतर हुए हालात, कहीं आगजनी तो कहीं हिंसा; देखें रिपोर्ट

बांग्लादेश की राजनीति में उथल-पुथल मची है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है।
Bangladesh Protests| SHRESHTH BHARAT

Bangladesh Protests: बांग्लादेश इस समय कड़े संकट से गुजर रहा है। देश की स्थिति दिन ब दिन खराब होते जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। वो जल्द ही लंदन जा सकती हैं। बांग्लादेश की राजनीति में उथल-पुथल मची है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है।

वहीं, देश में प्रदर्शनकारियों ने भी खूब आतंक मचा रखा हैं। प्रदर्शन के दौरान सोमवार को ढाका में प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव और लूटमार की। भीड़ ने अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

भीड़ ने अवामी लीग के नेता के होटल में लगाई आग

भीड़ ने अवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार के एक होटल में आग लगा दी। इस घटना में 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Bangladesh Protests: चिटगांव में पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना

प्रदर्शनकारियों द्वारा चिटगांव में पुलिस स्टेशन को आग लगाने की भी खबर सामने आई है। भीड़ ने पुलिस स्टेशन में हथियारों की लूट की और अवामी लीग के नेताओं को भी टारगेट किया। प्रदर्शनकारी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर को ढूंढ-ढूंढ कर जला रहे हैं।

Bangladesh Protests: जेल से कैदी भागे

बांग्लादेश में दंगाइयों ने शेरपुर जेल पर हमला किया। इस घटना में करीब 500 कैदी जेल से भाग गए हैं। इनमें से कई खतरनाक अपराधी भी हैं।

शेख हसीना के जाते ही खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश

Bangladesh Protests: पूर्व क्रिकेटर के घर में लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा के घर में घुस कर आग लगा दी। उनके घर में तोड़फोड़ भी की गई। बता दें कि मुर्तजा खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से अवामी लीग पार्टी के सांसद है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग