Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नेतन्याहू ने युद्धविराम से किया इनकार, सेना को हिज़्बुल्लाह से लड़ने का दिया आदेश

Israel–Hezbollah War: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के साथ युद्ध को विराम करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के प्रयास पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Israel–Hezbollah War

Israel–Hezbollah War: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के साथ युद्ध को विराम करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के प्रयास पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह युद्ध दोनों के बीच 21 दिन से चल रहा है।

नेतन्याहू के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, “यह एक अमेरिकी-फ्रांसीसी प्रस्ताव है, जिस पर प्रधानमंत्री ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। और साथ ही उन्होंने सेना को “पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखने” का आदेश दे दिया है।

वहीं, इस युद्ध को रुकवाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कई यूरोपीय संघ और कई अरब राज्यों ने लेबनान में 21 दिन के युद्ध विराम का संयुक्त आह्वान किया, क्योंकि इसी हफ्ते में लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हवाई हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए।

लेबनान की स्थिति “असहनीय” हो गई है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों और अन्य सहयोगियों की ओर से एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि लेबनान की स्थिति “असहनीय” हो गई है और “यह किसी के हित में नहीं है, न तो इजरायल के लोगों के और न ही लेबनान के लोगों के। हम लेबनान-इज़रायल सीमा पर तत्काल 21 दिन के युद्धविराम की मांग करते हैं ताकि कूटनीतिक समाधान की दिशा में कूटनीतिक प्रयास के लिए जगह मिल सके।”

ऐसा पश्चिमी देशों जापान और प्रमुख खाड़ी अरब शक्तियों – कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात – के साथ संयुक्त रूप से जारी किया गया, जब नेताओं ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर बैठक की।

3 सप्ताह से ज्यादा का हो गया समय

तीन सप्ताह के युद्ध विराम का आह्वान इजरायली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी द्वारा बुधवार को सैनिकों को हिज़्बुल्लाह के खिलाफ संभावित जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहे जाने के कुछ घंटों बाद आया था।

इस सप्ताह लेबनान के आसपास हिजबुल्लाह के गढ़ों पर इजरायली हवाई बमबारी में सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि आतंकवादी समूह ने रॉकेटों की बौछार से जवाबी हमला किया है और बैलिस्टिक मिसाइल ने तेल अवीव को निशाना बनाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड